रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद ने भीषण गर्मी में आम जनमानस के लिए समर्पित की शीतल जल मशीन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है।इसी ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा समाज हित में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है।क्लब द्वारा रायबरेली रोड स्थित नऊआ कुंआ पर समर्थ अग्रवाल के प्रतिष्ठान अर्थ इंटरप्राइजेज में आम जनता की सुविधा हेतु एक शीतल जल मशीन स्थापित की गई।इस मशीन का लोकार्पण गुरुवार को मुख्य अतिथि सविता राजपूत एसडीएम सोहावल द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संजीव सोनी,पार्थ अग्रवाल,छवि अग्रवाल एवं रोली दीप ने एसडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो० संजीव सोनी ने रोटरी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्लब निरंतर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित है। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराना इसी सेवा अभियान का एक हिस्सा है।इस मौके पर एसडीएम सविता राजपूत ने क्लब के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं।भीषण गर्मी के मौसम में शीतल जल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। देश के विकास और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए ऐसे संगठनों की महती आवश्यकता है।इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल साथ में जितेंद्र आनंद,अरुण अग्रवाल,दीपक मल्होत्रा, नमन रस्तोगी, अमित रस्तोगी, ,मोना रस्तोगी रश्मि अग्रवाल, यथार्थ अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल और राजेश झुंझुनवाला, मोहम्मद ताहिर प्रधान सहित कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित र
हे।

