उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद के हिंडन नदी पर तीन नए पुलों के निर्माण को दी मंजूरी

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : ग़ज़िआबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंडन नदी पर तीन नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी विधानसभा क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और हजारों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान बनाएगा।
इन पुलों का निर्माण मतौर गांव (मोदीनगर),भदौली (मुरादनगर), और फरुखनगर (लोनी) में होगा, तथा इनका निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा किया जायेगा|
हिंडन नदी के कारण कई गांवों के बीच सीधा रास्ता नहीं है। लोगों को या तो नाव का सहारा लेना पड़ता है या लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
करीब 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा,गाजियाबाद और बागपत के बीच बेहतर संपर्क होगा,समय और दूरी दोनों की बचत भी होगी,व्यापार और रोज़गार के अवसरों में बढ़ोतरी आएगी|
स्थानीय विधायकों के मुताबिक, यह मांग काफी समय से लंबित थी। मंजूरी मिलने के बाद अब क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्ट गाजियाबाद के ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच दूरी कम करने और विकास को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *