सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 5वां वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 5वां वार्षिकोत्सव
सूर्यबली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कार्यक्रम में दिखा सभ्यता व संस्कृति का संगम
जौनपुर। नगर के मियांपुर में स्थित सूर्यबली सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 5वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाशप्राप्त पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथियों में त्रिवेणी सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह एवं प्रदीप सिंह रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गणेश एवं सरस्वती वन्दना से हुआ जिसके उपरान्त विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र—मुग्ध कर दिया। विशेष रूप से योगा नृत्य, घूमर नृत्य, महाभारत नाटक एवं जूलियस सीज़र नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. चन्द्र ने कहा कि “लोहा जितना तपता है” जैसी प्रेरणादायक कविता, जिसे रामधारी सिंह दिनकर ने रचा, हमें यह सिखाती है कि जीवन में संघर्ष, मेहनत और निरन्तर सीखने से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के लिये देश-विदेश तक आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिये प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो गुरु से निरन्तर ज्ञान प्राप्त करते रहना चाहिये। ज्ञान ऐसी संपत्ति है जिसे कोई भी कभी छीन नहीं सकता।
विद्यालय के संस्थापक/प्रबन्धक प्रो. एसपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव विजेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्था बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्तम संस्कार देने के लिये निरन्तर प्रतिबद्ध है। अन्त में निदेशक कुशाग्र सिंह एवं शिवम सिंह ने संयुक्त रूप से समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. बृजेन्द्र सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, राकेश सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *