BJP सांसद स्वामी को CDS हेलिकॉप्टर क्रैश में साजिश का शक, कहा- हो जांच, संजय राउत ने भी उठाया सवाल

 

CDS जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच के लिए केंद्र सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई है. सेना के पूर्व अफसर और कई नेताओं ने भी दुर्घटना को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सीनियर BJP लीडर और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को इस हादसे को लेकर शक है. उन्होंने जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करानी चाहिए. तभी सच सामने आ सकेगा.

वहीं रक्षामंत्री के बयान के बाद विपक्ष संतुष्ट नजर नहीं आ रहा. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब देश का सर्वोच्च सेनापति सुरक्षित नहीं तो देश का क्या होगा? उन्होंने कहा कि Mi-17V5 रूस में निर्मित एक अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर था. बिपिन रावत देश की सैन्य आधुनिकीकरण जिम्मेदारियों के संदर्भ में काम कर रहे थे. वह चीन और पाकिस्तान के संदर्भ में की गई कार्रवाइयों में शामिल थे. पुलवामा के बाद लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई में उनका अहम योगदान रहा.

शिवसेना सांसद ने आगे कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. देश के सर्वोच्च सेनापति सबसे अत्याधुनिक व सुरक्षित हेलीकॉप्टर में यात्रा करते हैं और हादसे में उनकी मृत्यु हो जाती है. लोगों के मन में शंकाएं हैं, क्या हुआ है, ये कैसे हो सकता है? लेकिन लोगों के मन में शंकाओं का समाधान करना प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है. इसकी जांच होनी चाहिए. मुझे यकीन है सरकार भी इस सदमे से बाहर नहीं आई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *