सोहावल-अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंडित रेवती रमन इंटर कॉलेज की दो मेधावी छात्राएं ऋषभ तिवारी दिव्यांशी शर्मा सहित समाजसेवी भारती सिंह को समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
सदस्य जिला पंचायत विनीता रावत ने साल पेन डायरी देकर व माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा महिलाए क्रांति बनकर आ चुकी हैं। सरकारी मशीनरी हो या प्राइवेट हर जगह महिलाओं का दखल है।सम्मानित हुई समाजसेवी भारती सिंह ने कहा महिलाएं आत्मनिर्भर बने जिससे उनको कभी दूसरे के सहारे की जरूरत ना पड़े। सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत ने कहा मैं जो कुछ हूँ आप लोगों की बदौलत हूँ। प्रधानाचार्य सुमन पांडे ने कहा हमारे विद्यालय के 2 छात्रों को सम्मानित किया गया अच्छा लग रहा है। इस मौके पर विद्यालय के सैकड़ों छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो पंडित रेवती रमण इंटर कॉलेज में सम्मानित होने के बाद बाएं से दाएं प्रधानाचार्य सुमन पांडे छात्रा ऋषभ तिवारी सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत सदस्य जिला पंचायत विनीता रावत छात्रा दिव्यांशी शर्मा तथा भारती सिंह रही मौजूद।

