अखिल भारतीय श्रीकृष्ण चेतना संस्थान” का “स्थापना दिवस समारोह” आयोजित 

अखिल भारतीय श्रीकृष्ण चेतना संस्थान” का “स्थापना दिवस समारोह” आयोजित

प्रयागराज। अखिल भारतीय श्रीकृष्ण चेतना संस्थान का स्थापना दिवस समारोह इंजी० जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संस्थान के सभागार में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय नई दिल्ली के साहित्य विभाग के अध्यक्ष प्रो० शुकदेव भोई ने संस्थान के भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में सामाजिक सद्भावना की परम आवश्यकता है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो० उमाकान्त यादव ने कहा कि समाज में अच्छे संस्कार एवं सकारात्मकता का भाव विकसित करने की परम आवश्यकता है।

राजकीय उच्च शिक्षा सेवा के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं उच्च शिक्षा निदेशालय के पूर्व सहायक निदेशक प्रो० सत्येंद्र कुमार सिंह ने समाज में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ भाई-चारे की भावना को विकसित करने पर बल दि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *