अधिवक्ताओं ने फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला
केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों वकील हाईकोर्ट से मार्च निकालते हुए सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पहुंचे।
यहां उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। वकीलों ने ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए।
अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वकीलों के साथ कथित बदसलूकी पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं से वकीलों में आक्रोश है। इसी के विरोध में हाईकोर्ट से सुभाष चौराहे तक मार्च निकाला गया। चौराहे पर नारेबाजी और पुतला दहन के जरिए अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोह
राई।

