अयोध्या :हनुमानगढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल: दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में चल रहा इलाज

अयोध्या :हनुमानगढ़ी परिसर में छज्जा गिरने से एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल: दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में चल रहा इलाज
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या : दिनांक 16.08.2025 को समय लगभग शाम 05 बजे थाना रामजन्मभूमि अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में एक आश्रम का छज्जा गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु तथा दो व्यक्तियों के घायल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के जनपद रीवा के निवासी भोला प्रसाद पुत्र अशर्फी उम्र करीब 50 वर्ष की दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है तथा घायल अंश पुत्र राजू निवासी कश्मीरी गेट थाना को0 नगर जनपद अयोध्या उम्र करीब 18 वर्ष व रामकरन पुत्र बद्री प्रसाद निवासी काली पहाड़ी थाना महोबा जनपद महोबा उम्र करीब 29 वर्ष का इलाज दर्शन नगर मण्डलीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा बताया गया की अंश के सर में चोट आई है तथा रामकरन के पेट मे चोट लगी है। शान्ति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *