अवैध शराब तस्कर चोरी के कन्टेनर सहित गिरफ्तार करने का एसपी ग्रामीण ने किया दावा 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या रौनाही पुलिस व एसओजी टीम प्रभारी के संयुक्त अभियान के साथ-साथ आबकारी टीम को उस समय भारी सफलता मिली जब उन्होंने एक कंटेनर से 200 लीटर से अधिक अल्कोहल बरामद कर इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया।इस संबंध में पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बताया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के एसपी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व सीओ सदर के निर्देशन में थाना रौनाही पुलिस टीम, स्वाट टीम अयोध्या व आबकारी टीम अयोध्या द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व वाहन चोरो के सम्बन्ध में वार्ता एवं विचार विमर्श के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कन्टेनर बभनियावा की ओर पुलिया के पास खडा है।जिससे यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा था कि इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा मौके पर पहुँचें तो लाल रंग का कन्टेनर खडा मिल।जिसे चारो तरफ से घेरकर देखा गया तो वहाँ दो व्यक्ति मौजूद मिले जिनकी पुष्टि सन्दीप पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी कहुआ थाना खण्डासा जनपद अयोध्या व कोमल प्रसाद पुत्र गिरीशचन्द्र गुप्ता निवासी करनपुर थाना गभाना जिला अलीगढ़ के रुप में हुई।जिनसे उक्त कन्टेनर के कागजात मांगे गये।कागजात पर वाहन के कागजात में भिन्नता होने पर कडाई से पूछताछ की गयी तो उक्त दोनो व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग अपने दो अन्य साथियो सत्तार खां पुत्र अय्ये खां निवासी काँगरका थाना सदर तावडू जिला नूहू हरियाणा व ओमप्रीत पुत्र ओम आनन्द निवासी 265 वार्ड नं0 21 विश्वकर्मा कालोनी थाना चरखी दादरी जिला भिवानी हरियाणा के साथ मिलकर मार्च 2020 में विचपुरी आगरा से कन्टेनर को चोरी किये थे।कन्टेनर के पीछे के गेट खोलवाकर चेक किया गया तो एक अदद नीले रंग के प्लासिटक के ड्रम मे करीब 200 लीटर अल्कोहल मिला।सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित धारा में पुलिस ने जेल भेजने का दावा किया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या,उ0नि0 रतन कुमार शर्मा एसओजी प्रभारी जनपद अयोध्या,उ0नि0 जगन्नाथमणि त्रिपाठी क्राइम ब्रान्च जनपद अयोध्या,उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या,आबकारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह जनपद अयोध्या,आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार जनपद अयोध्या सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *