आधी रात गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा धर्मशाला परिसर..

आधी रात गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा धर्मशाला परिसर..
:-वृंदावन के ईशान ग्रुप मंडल ने भजन-कीर्तन से बांधा समां।
गोण्डा 5 सितम्बर। रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृंदावन के ईशान ग्रुप मंडल के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
     कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्ति से ओतप्रोत भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। इसके पश्चात भगवान की विधिवत आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला कमेटी के सचिव संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, परमानन्द शर्मा, रमन माहेश्वरी, शरद सोमानी, श्याम सिंघल, राजेश पचेरिया, दीपक मोदी, महेश अग्रवाल, राधाकृष्ण सोमानी, शिवम सिंघल, जितेन्द्र गोयल, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *