आरटीओ ऋतु सिंह ने बस चालकों और जनता को किया जागरूक

आरटीओ ऋतु सिंह ने बस चालकों और जनता को किया जागरूक

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सुगम व दुर्घटना से बचाव हेतु आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने बस चालकों और जनता को सुरक्षित त्यौहार एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन निगम बस स्टेशन पर और राम पथ पर जनता को जागरूक किया।इस मौके पर आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने आज सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।जिससे किसी भी अप्रिय घटना-दुर्घटना से खलल न पड़े।बसों एवं अन्य वाहन के चालक एवं परिचालक किसी भी दशा में नशे की हालत में वाहन न चलायें।चालक एवं परिचालक यात्रियों के साथ संयमित व्यवहार रखें। किसी भी दशा में बदसलूकी एवं दुर्व्यवहार न किया जाए।कहा कि बसों को मानक अनुसार ही संचालित किया जाय।यात्री वाहनों में यात्रा करते समय खिड़की से हाथ व सर बाहर न निकालै एवं सह यात्रियों विशेष कर महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।परमिट शर्तों के उल्लंघन न किया जाए और न ही वाहनों में ओवरलोडिंग न की जाए। वाहन चलाते समय चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाये।वाहनों के प्रपत्र वैध रखे।आरटीओ विभाग के निर्णयों का कड़ाई से पालन करें नियम नहीं तोड़ें। कहा कि ट्रांसपोटर्स अपने वाहन में कोई अल्ट्रेशन परिवर्तन न करे जैसे सीट या स्लीपर बढ़ाना, लोहे के एंगल इत्यादि न लगाये एवं सिर्फ फिटनेस के समय ही नहीं वरन वर्ष भर वाहन फिट रखे।माल वाहन में यात्री न बैठायें।प्रदेश भर में नो हेल्मेट नो फ्यूल की व्यवस्था सभी जिलों में लागू की गयी है।जिसका सभी संबंधित अनिवार्य रूप से पालन करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग न करें, व स्टंट न करें।दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।हेडफोन का प्रयोग न करें।प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें।अत्यधिक तेज गति से वाहन न चलायें।त्यौहारों के उमंग में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को नजर अंदाज न करें।पानी व रंगों का गुब्बारा वाहन चालकों के ऊपर न फेंके। इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है।वाहन में संगीत या तेज ध्वनि न चलायें।ई-रिक्शा व टेम्पों चालक वैध लाइसेंस होल्डर से ही चलवायें। अव्यस्क चालक से वाहन न चलवायें।इसके अतिरिक्त वाहन डीलर्स को मार्च में वितीय वर्ष के अंत नजदीक होने के दृष्टिगत सभी विक्रेय वाहनों के पेपर शपथ पत्र आदि सहित प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने लम्बित आवेदनों का निस्तारण कराने और सड़क सुरक्षा संबंधी होर्डिंग बैनर शोरूम पर लगवाने, आडियो-विजुअल माध्यम से नियमो का प्रचार करने, सही पते पर ही वाहन पंजीकृत कराने के निर्देश दिये गये।इस दौरान निगम के एआरएम रोडवेज आदित्य प्रकाश,एसएम नीरज सोनकर और राम पथ पर ए आर टी ओ श्री गुलाब चंद और पी टी ओ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *