आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन (सम्बद्ध एक्टू) और आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
आशा कार्यकर्ता नेता राधा गौड़ ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 7 फरवरी को आशाओं की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन बैठकों के बाद भी तीसरी बैठक नहीं बुलाई गई और समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। राधा गौड़ ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को पहले ही ज्ञापन सौंपा गया था और 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की सूचना दी गई थी, बावजूद इसके कार्यालय में उनकी समस्याएं सुनने के लिए अधिकारी मौजूद नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *