उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर 08 मई ।ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित एवं सुसज्जित क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को बैंक के अध्यक्ष श्री यादव एस. ठाकुर द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न किया गया। समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में श्री यादव एस. ठाकुर ने कहा कि बैंक ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्रीय विकास, वित्तीय समावेशन तथा ग्रामीण बैंकिंग को मजबूत बनाने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने नए कार्यालय को आधुनिक एवं ग्राहक-अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी टीम की सराहना की।
क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलेश के. आर. ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र की उपलब्धियों, बैंक की योजनाओं एवं विकासात्मक पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं मुख्य प्रबंधक विकास पांडेय ने अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक द्वारा ग्रामीण एवं समावेशी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *