डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण,मिली खामियों को दूर करने के दिये निर्देश
फोटो
अयोध्या।शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ केके सिंह के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ कमियां भी नजर आई।जिसे शीघ्र से शीघ्र दूर करने का निर्देश सीएमओ डॉ देवेंद्र भिटौरिया तथा सीएमएस को दिया।निरीक्षण के दौरान उनको जिला चिकित्सालय में जहां एक तरफ अधिकतर भवन जर्जर अवस्था मे मिली और जिला अस्पताल भी वर्तमान समय की अपेक्षा अब छोटा पड़ रहा है।इसको लेकर उन्होंने नए जिला अस्पताल के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही।जिसके लिए इसके लिए शीघ्र ही पैरवी की जाएगी।जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान उन्हें पुराने सीएमओ ऑफिस और पीछे स्थित जर्जर भवन मिला।जिसे तोड़कर नई पांच मंजिला बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।वही मौजूदा जिला अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है,इसलिए नई तथा अत्यधिक सुविधा वाली इमारत की जरूरत है।जिससे कि यहां पर दूर दराज से इलाज करने आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों को आरडीसी के पास बनी पुरानी पानी की टंकी को लेकर डीएम ने जल निगम अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए।इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि यह टंकी मरम्मत से ठीक हो जाती है तो ठीक है अन्यथा नया प्रोजेक्ट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। कहीं वार्डो तथा चिकित्सकों के कक्षों निरीक्षण के दौरान डीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।इस मौके पर उन्हे कई वार्डों में कूलर लगे मिले और मरीजों ने भी संतोष जताया।जबकि ओपीडी काउंटर पर इस भीषण गर्मी मे कूलर न होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए वहां पर शीघ्र से शीघ्र कूलर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक में लगातार पिछले दिनों हो रही भ्रष्टाचार से अवगत कराया जिसे गंभीरता से लेने की बात उन्होंने कही।निरीक्षण के बाद डीएम श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस अस्पताल मे जर्जर बिल्डिंग,जगह की कमी सहित अन्य कई प्रमुख समस्या है। जिसे शीघ्र ही दूर करने के निर्देश सीएमओ तथा सीएमएस को दिए गए हैं। बताया कि यहां पर आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है और नए जिला अस्पताल को खोलने के लिए श्री कृष्णा शासन को भी प्रस्ताव भेजा गया है।निरीक्षण के दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. देवेंद्र भिटौरिया भी मौजूद रहे।

