उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

एंटी मलेरिया माह जून 2026 के मनाए जाने के क्रम में जिला मलेरिया, फाइलेरियाटीम द्वारा पर्यवेक्षक सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय आशा के सहयोग से नगरीय क्षेत्र जौनपुर के कटघरा , चाचकपुर , उर्दू बाजार आदि स्थानों पर मलेरिया जागरूकता गोष्ठी, पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे,सोर्स रिडक्शन आदि कार्य संपादित किए गए। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग है,जिसमें ठंडक, कंपकपी के साथ तेज बुखार, सिर, बदन में दर्द, उल्टी मितली आती है, जांच उपचार में देरी पर खून की कमी, तिल्ली का बढ़ना, अत्यधिक कमजोरी आदि शुरुवाती लक्षण आते हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने जन मानस से अपील की है कि मलेरिया और इसके मच्छरों से बचाव के लिए अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियों की कटाई करें, कूड़ा कबाड़ न एकत्र होने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों एवं गड्ढों में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में बदल दें,पूरी आस्तीन के कपड़े पहने,खुली बदन न सोएं, मच्छरदानी का उपयोग करें,बुखार की स्थिति में तत्काल निजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं। मलेरिया बुखार होने पर पूरी तरह आराम करें, समय पर दवाएं लेते रहें,तरल ,हल्के, सुपाच्य खाद्य सामग्रियों का भरपूर सेवन करें,तले भुने गरिष्ठ भोजन से बचें, झोला छाप से या स्वयं से दवा न लें।
———

जौनपुर 03 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीडी कॉलेज आर्ट फैकल्टी, टीडी लॉ कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं एवं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, प्रधानाचार्य, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *