उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने किया जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण मे मिली खामिया
अयोध्या।उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारु चौधरी ने जिला महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में जहां कई वार्डों में कमिया नजर आई वही बच्चा वार्ड में भर्ती एक महिला के पास से चिकित्सक द्वारा लिखी हुई बाहर की दवा से संबंधित पर्ची भी मिली।वही उक्त महिला मरीज के बेड पर बाहर की लिखी हुई दवा भी पाई गई। उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चौधरी चारु चौधरी द्वारा पूछे जाने पर महिला मरीज ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा उनके तीमारदारों से बाहर से दवा मंगाई जा रही है।जिस पर निरीक्षण करने आई चारु चौधरी काफी नाराज हुई।उन्होंने वहां पर मौजूद सीएमएस डॉक्टर विभा कुमारी सहित अन्य मौजूद चिकित्सकों को फटकार लगाई।इसके अलावा उन्हें जिला महिला चिकित्सालय के कई वार्डो के साथ-साथ परिसर में गंदगी भी दिखाई दी जिसको भी लेकर उन्होंने वहां पर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को जमकर फटकारा।इस मौके पर वहां पर मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने उनसे शिकायत भी किया कि यहां पर चिकित्सकों द्वारा तथा जिला महिला चिकित्सालय में सक्रिय दलालों द्वारा बाहर की महंगी दवाई लाने को मजबूर करते हैं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से कहा कि अगर कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा लगता है तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें
।

