उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
देश की उपासना ब्यूरो विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर: दिनांक 23 मई 2026 को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप प्राचार्य, समस्त संकाय सदस्य एवं लिपिकीय कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय के कार्यों को डिजिटल एवं पेपरलेस बनाना तथा कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन की जानकारी देना था।
टेकहॉक सॉल्यूशंस के प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को ई-ऑफिस प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल, फाइल संचालन, ई-नोटिंग, पत्राचार की जानकारी आसान भाषा में दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों के सवालों का जवाब भी विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।
प्राचार्य प्रो. आर. बी. कमल ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कार्य तेजी और आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ई-ऑफिस प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया।

