अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता) जिले के रुदौली विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी शेर अफगन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भेलसर स्थित कार्यालय से बाइक व चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले के साथ पार्टी कार्यकर्ता एआईएमआईएम पार्टी जिन्दाबाद,असद उद्दीन ओवैसी जिन्दाबाद,शेर अफगन जिन्दाबाद के नारों के साथ रुदौली पहुंचकर पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।उसके बाद वे सभी पैदल भ्रमण करते हुए विश्व प्रसिद्ध हज़रत शेख अब्दुल हक़ रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर पहुंचकर हाज़िरी देकर वहां से एक लंबे काफिले के साथ पैदल भर्मण करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे।इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर मौजूद अन्य दलों के सैकड़ों लोगों को एआईएमआईएम पार्टी में शामिल किया।उसके बाद पार्टी कार्यालय पर एक जन सभा को मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम ने सम्बोधित किया।मौलाना ने अपने संबोधन मे किसानों की समस्याएं,लोगों की जानमाल की सुरक्षा की आवाज उठाई और कोरोना काल मे शेर अफगन की सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।उन्होंने जीतने के बाद रुदौली क्षेत्र मे एक बड़ा अस्पताल और इंजीनियरिंग कालेज खोलने का वादा किया।शेर अफगन ने अपने सम्बोधन में रुदौली को जालसाजों को जवाब देने के लिए तैयार रहने के लिए कहा और बदलाव लाने व हक व इन्साफ के लिए लड़ने मे मजलिस का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि यहां जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं ।वह सभी प्रत्याशी बाहरी हैं सिर्फ एआईएमआईएम प्रत्याशी ही रुदौली का है जिसे आप लोग पतंग के सामने वाला बटन दबाकर 27 फरवरी को वोट देकर भारी वोटों से जिताने की अपील की।शेर अफगन अन्त में कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया और 25 फरवरी को बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी की सभा मे भारी संख्या में आने की अपील की।उक्त अवसर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शहनवाज शमीम सिद्दीकी,जिला सचिव महताब आलम व जिला सचिव कफील अहमद,फैजआलम फैजी संगठन मंत्री,मो0 आजाद नगर अध्यक्ष,रिजवान खान वि. स. अध्यक्ष,इकरार खान ब्लॉक अध्यक्ष,तौफीक अहमद,शाहरुख खान,नजीब खान,अखिलेश कुमार,राम प्रताप,इरफ़ान अली,जावेद अहमद,मो. कसीम,सगीर अहमद,राहुल कुमार,सलमान,महताब,पप्पू,सोनू, हाफिज सऊद,सैफुल हक़,मुईन खान,शादाब खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रह।

