एल.पी.सी., सहारा स्टेटस में ए.एस.आई.एस.सी. कविता लेखन प्रतियोगिता
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज (एलपीसी), सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम में प्रतिष्ठित एएसआईएससी नबरून डे मेमोरियल कविता लेखन (जूनियर) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ के 11 प्रमुख विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या मीना टांगरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रतिभागियों को उम्मीदों की आवाज़ एवं संगीत की लय विषयों पर कविता लेखन के लिए आमंत्रित किया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षाविद् एवं उद्यमी डॉ. चारू रावत, डॉ. पॉल मैथ्यू तथा प्रीति एम. शाह द्वारा किया गया। परिणामों में माउंट कार्मेल कॉलेज की आरना श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान, सेंट एंथनी इंटर कॉलेज के अर्पण द्विवेदी ने प्रथम उपविजेता तथा मॉडर्न एकेडमी की इयासा राय ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं एवं निर्णायकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन हेडमिस्ट्रेस मनीषा कर्टिस द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

