कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ का ऋषि योगा संस्थान पर आगमन, 22 से 29 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा:21 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

सिटी क्राइम रिपोर्टर
अनुराग श्रीवास्तव
कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ का ऋषि योगा संस्थान पर आगमन, 22 से 29 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा:21 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, शहरवासियों से शामिल होने की अपील
जौनपुर। नगर में धार्मिक माहौल को और भी आध्यात्मिक बनाने के लिए प्रसिद्ध कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ महाराज का आगमन हुआ। उनका स्वागत ऋषि योगा संस्थान, गोसाई मंदिर, उर्दू बाजार में संस्थान की निदेशक एवं सहकार भारती की जिला महामंत्री रजनी साहू के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर आगामी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की घोषणा की गई। यह कथा 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक नगर के बी. आर. पी. इंटर कॉलेज मैदान में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होगी। कथा के साथ ही प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
कथावाचक शिवानंद ‘भाई श्री’ ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया। कथा से एक दिन पूर्व 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे बी. आर. पी. इंटर कॉलेज से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों चार पहिया वाहनों के साथ पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर होगा।
कार्यक्रम में सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, जिला मंत्री नवनीत श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह रचित साहू, तनुष्का साहू, मुस्कान सिंह ममता साहू सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन रजनी साहू द्वारा किया गया, जबकि संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *