अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जरूरतमंद व्यक्तियो की जरूरत पूरी करने वाला वह कोई भी व्यक्ति हो वह देश का सबसे महान व्यक्ति होता है।जिसका परिचय कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजक मण्डल अध्यक्ष असलम खान ने दिया है।इस कृतित्व से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगो की मदद करना चाहिए।सोमवार को यह बातें कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कही।
रूदौली विधानसभा के ग्रामसभा कसारी के रामलीला मैदान में सैकड़ो जरूरतमंदों को मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कंबल वितरण किया।कम्बल वितरण से पुर्व अल्पसंख्यक मोर्चा बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष असलम खान ने मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी व मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को अवगत कराया और कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले।कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे।कार्यक्रम के आयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष असलम खान ने कहा जरूरत मंदो की मदद करना ही मेरी इबादत है और जितना हो सकेगा गरीब असहाय लोगो की मदद करता रहूँगा।इस मौके पर भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,बब्बन शुक्ल,शीतला प्रसाद शुक्ल,राकेश तिवारी,मास्टर निशार,हाजी हारून खान,जुनेद खान,अजय शुक्ल मौजूद रहे।

