कलेक्ट्रेट कर्मियों के पटल बदले मुख्य राजस्व लेखाकार का पद रिक्त

कलेक्ट्रेट कर्मियों के पटल बदले मुख्य राजस्व लेखाकार का पद रिक्त

अयोध्या।कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के पटल परिवर्तन का आदेश जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुमोदन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन विशु राजा के डिजिटल साइन से जारी कर दिया गया। मुख्य राजस्व लेखाकार के पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई। फेर बदल में 11 कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के पटल में परिवर्तन हुआ है। वहीं न्याय सहायक पटल के दायित्वों संपादित करने के लिए राजकुमार वर्मा को संबद्ध किया गया है।राज कुमार वर्मा न्याय सहायक के साथ पेशकार व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का कार्य भी देखेंगे। इससे पहले उनके पास नगर पंचायतों का प्रभार रहा। आंग्ल अभिलेखपाल विजय कुमार एलबीसी के साथ नगर पंचायतों का कार्य देखेंगे। विजय कुमार प्रशासनिक अधिकारी पद की वरिष्ठता सूची में तीसरे नंबर हैं। एलबीसी प्रथम प्रीति श्रीवास्तव की नई तैनाती आंग्ल अभिलेखपाल पटल पर मिली है। न्याय सहायक पटल से रनबहादुर सिंह को कलेक्ट्रेट के नाजिर सदर पटल से पहले संबद्ध रहे। रनबहादुर सिंह भी प्रशासनिक अधिकारी के लिए वरिष्ठता सूची में चौथे नंबर पर हैं। सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार पटल से उर्मिला कनौजिया व अनुराधा शुक्ल प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार पद पर स्थानांतरित की गईं। प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार से ऋचा तिवारी व चंद्र ज्योति को सहायक मुख्य राजस्व लेखाकार पद पर भेजा गया है। डिस्पैचर नजारत पटल से दिव्या पांडेय को पुस्तकालय लिपिक, पुस्तकालय पूजा दुबे को भूलेख में एवं भूलेख पटल से नीतिका श्रीवास्तव को कलेक्ट्रेट के डिस्पैचर नजारत पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *