कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
यूपी में ओबीसी वर्ग पर अत्याचार रोकने की मांग

जौनपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा लोगों के खिलाफ कथित अत्याचारों और हत्याओं पर अंकुश लगाने के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा है।

जिलाध्यक्ष संजय माली ने आरोप लगाया कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सामंतवाद के बढ़ते संरक्षण के कारण ओबीसी वर्ग के साथ अत्याचार, संवैधानिक अधिकारों का हनन, फर्जी मुठभेड़, थानों में हिरासत में मौतें और हत्याएं बढ़ गई हैं।
जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि हिंदुत्व के नाम पर ओबीसी वर्ग को गुमराह किया गया है और शासन-प्रशासन के दोहरे रवैये से यह वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश का कोई भी ऐसा जिला नहीं है, जहां ओबीसी की हर जाति के साथ अन्याय और हत्याएं न हुई हों।
जिला कांग्रेस कमेटी-पिछड़ा वर्ग विभाग, जौनपुर ने राष्ट्रपति से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के साथ हो रहे घोर अन्याय, शोषण और हत्याओं को रोकने के लिए शासन-प्रशासन को संज्ञान लेने का निर्देश दिया जाए और ओबीसी वर्ग का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *