ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
कायस्थ कल्याण समिति द्वारा चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया आयोजित
जौनपुर कायस्थ कल्याण समिति द्वारा अपने 33 वें चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित डॉक्टर नीरजा माधव वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व निदेशकआकाशवाणी वाराणसी रही ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील सिन्हा निदेशक द्वारिका हास्पिटल प्रयागराज एवं डॉ विवेक श्रीवास्तव निदेशक व वरिष्ठ सर्जन साल्वेशन हॉस्पिटल जौनपुर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजन एवं आरती से किया गया ! कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया ! अतिथियों का स्वागत समिति की महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ मधुलिका अस्थाना , उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गीत से किया गया ।कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त एवं उनके पुत्रों की झांकी एवं छोट छोटे बच्चों द्वारा गायन एव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे ! मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरजा माधव ने अपने संबोधन में चित्रांश बंधुओ से अपील किया कि बच्चों को आई ए० एस० /पी० सी० एस० बनने की प्रेरणा दे वह साफ्टवेयर इंजीनियर बन अपने जड़ों से दूर जा रहे हैं आज हमारे परिवार के बच्चे बाहर जाकर बस जा रहे हैं एवं माता-पिता को भी भूल जा रहे हैं, उनमें ऐसे संस्कार डाले जाए जो उन्हें अपने जड़ों से जुड़े रखें । बच्चे अपनी विरासत को भी बचाने की कोशिश करें। डॉक्टर सुशील सिन्हा विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में चित्रांश बन्धुओं से आपस में एकता का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि वह कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के चुनाव में यदि विजई होते हैं तो ट्रस्ट के समस्त लाभकारी योजनाओं का लाभ जौनपुर के चित्रांश बंधुओ को दिलाएंगे तथा ट्रस्ट के संस्थापक काली प्रसाद जी जिनका जन्म जौनपुर की पावन धरती पर हुआ था उनकी एक मूर्ति की स्थापना जौनपुर में करेंगे । कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने चित्रांश बंधुओ से एक होने का आह्नान किया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरितत किया गया ! कार्यक्रम के मध्य शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए विशिष्ट शिक्षकों को यथा श्रीमती आरती श्रीवास्तव श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव एवं श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्यके उपलक्ष में ” चित्रगुप्त सम्मान ” से सम्मानित किया गया ! श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने , चित्रांश परिवार की गरिमा बढ़ाने पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कार दिए जाने के कारण कायस्थ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया गया । सम्मान के क्रम में जनपद में कार्यरत विभिन्न चित्रांश पत्रकारों को ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को यथा श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ जी आदि को समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।इसी क्रम में संस्थापक सदस्यों द्वारा अपने वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर पूर्व महिला अध्यक्ष पिंकी श्रीवास्तव को कायस्थ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य इंजीनियर आर० डी०श्रीवास्तव सुनील अस्थाना, प्रदीप अस्थाना, संरक्षक द्वय प्रदीप श्रीवास्तव डी० ओ०एव प्रदीप श्रीवास्तव ‘पप्पू जी’ द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने चित्रांश बंधुओ से एकता एवं आपसी समरसता बनाने का आह्वान किया ।समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव द्वारा सभीअतिथियों का एवं चित्रांश बंधुओ का स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक श्रीवास्तव ने कायस्थ कल्याण समिति के किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया की समिति के द्वारा अनुमोदित किसी भी मरीज को उनके चिकित्सालय में मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था दी जाएगी एवं वर्ष में किसी भी तीन मरीज को समिति के अनुमोदन पर निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाएगी ।समिति द्वारा प्रेषित किसी भी मरीज को चिकित्सालय की ओपीडी में मुफ्त निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ! समिति के महासचिव विपनेश श्रीवास्तव द्वारा समिति के 33 वर्षों में किए गए सामाजिक कार्य एवं विभिन्न अध्यक्षों के कार्यकाल में किए गए विशेष सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया ! कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम संयोजक डॉ अशोक अस्थाना ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी ज्ञान श्रीवास्तव उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव उपाध्यक्ष डॉ रवि श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणतंत्र श्रीवास्तव, सचिव कोषाध्यक्ष आलोक रंजन सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव, राजेश किशोर श्रीवास्तव संगठन सचिव, परीक्षानियंत्रक डॉक्टर अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव ,युवा अध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव ,विजय श्रीवास्तव ,महिला अध्यक्ष डॉक्टर मधुलिका अस्थाना ,महिला सचिव ज्योति श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रोली श्रीवास्तव ,अपर्णा श्रीवास्तव तथा अन्य पदाधिकारी, युवा महासचिव डॉक्टर धनंजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष आलोक रंजन श्रीवास्तव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ,राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रवि श्रीवास्तव,कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संजय श्रीवास्तव, भाजपा महासचिव अमित श्रीवास्तव भाजपा नगर अध्यक्षअमित श्रीवास्तव वरिष्ठसंरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, अखिल भारतीय महासभा के महासचिव संजय अस्थाना, अजय श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव ,मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

