कार्यालय की उदासीनता के कारण संबद्ध प्राइमरी के शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन रुका
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।माध्यमिक शिक्षा के तहत संचालित पी डी पांडे इंटर कॉलेज बापू बालिका इंटर कॉलेज आर्य कन्या इंटर कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन अप्रैल माह 26 का रुका हुआ है।कार्यालय द्वारा बताया गया कि कोषागार में ग्रांट की फीडिंग नहीं कराई गई है।जिससे वेतन रुका हुआ है।जिसके चलते शिक्षक परेशान है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने बताया है कि यदि शिक्षकों का वेतन तत्काल नहीं दिलाया गया।शिक्षकों को लेखा पर्ची निर्गत नहीं की गई अवशेष प्रकरण का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन किसी भी समय किसी भी दिन वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक सहित शिक्षा भवन का घेराव करेगा।जिसका समस्त उत्तरदायित्व विभागीय अधिकारी का होगा।

