किसान भाइयों को निःशुल्क उर्द/ मूँग मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

किसान भाइयों को निःशुल्क उर्द/ मूँग मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

उप कृषि निदेशक डा० वी०बी० द्विवेदी ने जनपद के किसान भाइयों को अवगत कराया है कि कृषि विभाग द्वारा जनपद जौनपुर में संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम जायद-2026 के अन्तर्गत उर्द के 80 एवं मूँग 80 बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जाने का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है।
उक्त के क्रम में शासन के निर्देशानुसार उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट की बुकिंग हेतु कृषकों के लिए विभागीय पोर्टल दर्शन 2.0 यू०आर०एल०- https://agridarshan.up.gov.in दिनांक 08.01.2026 से 15.01.2026 तक खुला रहेगा। निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक उक्त पोर्टल के माध्यम से टोकन की विकासखण्डवार बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *