किसानों को राहत देने की तैयारी, बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का जल्द मिलेगा मुआवजा

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या) अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के नुकसान का आकलन प्रदेश में तेजी से चल रहा है। दो लाख से अधिक किसानों की फसलों के नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट आई है।फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। फाइनल रिपोर्ट आते ही मुआवजा वितरण शुरू करने की तैयारी है।रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। यहां करीब एक सप्ताह पूर्व तक जिलों से मिले फीडबैक को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। पता चला कि कृषि व राजस्व विभाग के सर्वे में अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण करीब दो लाख से अधिक किसानों की फसलों के नुकसान की बात कही गई है। अंतिम रिपोर्ट में यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।इस बैठक में अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन हो रहा है। बाढ़ से फसलों के नुकसान का सामना करने वाले किसानों में करीब 68 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे। हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *