(कुशीनगर) कुशीनगर में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

(कुशीनगर) कुशीनगर में चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

—- दो बाइक, सोने-चांदी के आभूषण, बैटरी, तेल, नकदी और चोरी के उपकरण बरामद।

कुशीनगर, 24 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे में अहिरौली बाजार और नेबुआ नौरंगिया पुलिस को सफलता मिली है। दोनों थानों की पुलिस ने अलग अलग तीन मामलों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, इन्वर्टर बैटरी, खाद्य तेल, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार पुलिस ने लखिमा निवासी दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके पास से हीरो पैशन प्रो और टीवीएस एक्सएल सुपर बाइक, सोने की एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी बाली, एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और तीन हजार रुपये नकद बरामद किया गया है। आरोपी पर कुशीनगर, गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बंद मकानों और सुनसान स्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी व नकबजनी के दो पुराने मामलों का खुलासा करते हुए नया मुकदमा भी दर्ज किया है।

वहीं नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने चोरी के एक मामले में संतोष उर्फ विपत कुशवाहा और राजेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों रामकोला थाना क्षेत्र के भोदसी पिंडारी गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक इन्वर्टर बैटरी, 8.5 लीटर सरसों का तेल, 3.750 किलोग्राम रिफाइंड तेल, 3,010 रुपये नकद, पेचकस, पिलास, लोहे का सब्बल और एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले गांवों में रेकी करते थे और मौका देखकर घरों व दुकानों में चोरी करते थे। चोरी का सामान दूसरे गांवों या बाजारों में बेच देते थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *