खेलेंगे व्यापारी, बनेंगे चैपियन: व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा

खेलेंगे व्यापारी, बनेंगे चैपियन: व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लाला विश्म्भरदयाल अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ व्यापार मण्डल क्रिकेट चैंपियन टूर्नामेन्ट 2025,ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स हब राजाजीपुरम निकट एल.आई.सी आॅफिस, गुरूद्वारा के बगल लखनऊ में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के द्वारा शुभारम्भ किया गया।
चारों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तत् पश्चात् बुलाकी अड्डा बनाम लखनऊ लोहा व्यापार मण्डल की टीम ने मैदान में उतरे जिसके लिए लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने टास्क उछाला, जिसमें बुलाकी अड्डा की टीम ने टास्क जीत कर बैटिंग की जिसमें 108 रन बनाने लक्ष्य दिया जिसको लोहा व्यापार मण्डल की टीम ने 35 बनाकर आल आउट हुए। बुलाकी अड्डा टीम से रवि जी ने 35 रन बनाकर मैन आॅफ द मैच रहे।
दूसरा मैच रात्रि 10 बजे से यहियागंज रन मशीन बनाम कैंट युवा व्यापार मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा जी ने टास्क उछाल जिसमें कैंट टीम ने टास्क जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यहियागंज रन मशीन टीम ने पहले बैटिंग की जिसमें 56 रन बनाने का लक्ष्य दिया जिसे कैंट युवा टीम ने 9ओवर में ही 57 रन बनाकर जीत दर्ज की। कैन्ट युवा टीम से हिमान्शू जी सबसे अधिक 25 रन बनाकर मैन आफ द मैच रहे।
लखनऊ व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष एवं टूनामेन्ट के संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 29अप्रैल 2025 का पहला मैच रात्रि 8 से 10 बजे खुर्दही बजार बनाम लखनऊ सीमेन्ट एसोसिएशन एवं दूसरा मैच 10बजे से लखनऊ आयरन एवं हाडवेयर बनाम कैंट परिक्षेत्र व्यापार मण्डल की टीम मैच खेलेंगी।
मुख्य रूप से हरीशचन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्र, सतीश अग्रवाल, देवेन्द्र गुप्ता, अनुराग मिश्र, अभिषेक खरे, उमेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह चैहान, सुशील तिवारी, विशाल अग्रवाल, विनोद महेश्वरी, रविन्द्र गुप्ता, अरविन्द पाठक, दीपक सहगल, तौहीद सिद्दीकी नजमी, प्रियांक गुप्ता,अखिलेश अवस्थी सुमित गुप्ता प्रमोद अवस्थी कुश मिश्रा, जसवीर सिंह, विनय गुप्ता निखिल रस्तोगी, सोनू जायसवाल, दीपक गुप्ता, मुस्तकिन, नितिन जैन, मोहित केसवानी, मुस्ताक, ओम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, राहुल, हिमाशू गुप्ता, कुश अरोड़ा के साथ सैकड़ो व्यापारियों ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *