गाजियाबाद में वसुंधरा के पैराडाइज होटल में देह व्यापार का खुलासा, 10 आरोपी हुए गिरफ्तार,14 मोबाइल फोन और नकदी समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद

ब्यूरो चीफ / राजेश कुमार गुप्ता
गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वसुंधरा स्थित पैराडाइज होटल पर छापा मारा। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल के नेतृत्व में इंदिरापुरम एसीपी और थाना इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान कथित रूप से महिलाओं और लड़कियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक देह व्यापार में धकेलने के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान होटल परिसर से 14 मोबाइल फोन, 4,730 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल में महिलाओं और युवतियों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और बरामद सामान को अपने कब्जे में ले लिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने किया, जबकि इंदिरापुरम एसीपी और थाना इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने छापेमारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में गिरफ्तार सभी 10 अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *