गायत्री परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन
हरि शंकर राजपुरोहित बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं शेखर चतुर्वेदी को संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी का दायित्व
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बेंगलुरु।
गायत्री परिवार ट्रस्ट, बेंगलुरु के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन किया गया । पुनर्गठित ट्रस्ट मंडल में हरि शंकर राजपुरोहित को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी एवं शेखर चतुर्वेदी को संयुक्त प्रबंध ट्रस्टी का दायित्व सौंपा गया है।
नवगठित ट्रस्ट मंडल में कर्दम पटेल, संग्राम सिंह राजपुरोहित, पुरुषोत्तम पटेल, अश्विनी कटरे, राजेश शर्मा, आशा मोहन एवं गौरव भाटिया को ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया है।
ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन का उद्देश्य बताते हुए शेखर चतुर्वेदी ने कहा कि संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाते हुए गायत्री परिवार के रचनात्मक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों का व्यापक विस्तार करना है।

