गेमिंग वेबसाइट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को मवई पुलिस ने किया गिरफ्तार,
अयोध्या।थाना मवई और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने प्लेयर्स 77.काम नामक गेमिंग व ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।बुधवार को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने अपने कार्यालय में इसका खुलासा किया।बताया कि
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही उनके बैंक खातों में कुल 63 लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं।बताया कि गिरफ्तार गिये आरोपी अकील अहमद उर्फ उर्फी निवासी बसौढ़ी, अयोध्या और अमन खान निवासी उन्नाव,मवई क्षेत्र में कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को ऑनलाइन गेम में निवेश का लालच देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहले तो भोले भाले लोगों को दुगनी रकम की लालच देकर कुछ पैसे तो वापस कर देते थे लेकिन जब वही भोले भाले लोग इनकी सेकेंडरी में फंसकर अधिक रकम जमा करते थे तो इस गिरोह में शामिल आरोपी इनका जमा पैसा वापस नहीं करते थे।
गेम में पैसा लगाने के बाद रिफंड के नाम पर टैक्स और सर्विस चार्ज मांगकर साइबर ठगी की जाती थी।जांच में आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से करीब 11 हजार गेमिंग आईडी-पासवर्ड, लेनदेन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट बरामद हुई हैं।बताया कि पुलिस ने अकील के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 6 लाख रुपये तथा एक संदिग्ध एचडीएफसी खाते में 57 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी सुफियान फरार है, जिसकी तलाश जारी है।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मवई में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पत्रकार वार्ता मे
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के अलावा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ सदर व साइबर क्राइम प्रतीक कुमार मौजूद रहे।

