गैस उपभोक्ताओं के आरोप के मुताबिक शशि गैस सर्विस एजेंसी देवकाली पर मालिक व प्रबंधक के लापरवाही से लगती है लंबी भीड़
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या। देवकाली स्थित शशि गैस सर्विस एजेंसी पर गैस लेने आने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि यहां पर प्रबंधक और मालिक की मिली भगत से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है सुबह से ही लाइन लगाना पड़ रहा है उसके बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि शशि गैस सर्विस देवकाली पर भोर से सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे है। इसके बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।कई गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि पहली बात तो आसानी से सिलेंडर की बुकिंग हो नहीं रही है और जो बुकिंग हो रही है उसकी डिलीवरी घर तक नहीं पहुंच रही है।जिसके चलते मजबूरी में वे सभी गैस उपभोक्ता मंगलवार को भोर से ही घंटों लाइन में शशि गैस एजेंसी पर खड़े रहते है। इसके बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके गैस सिलेंडर को बुक हुए काफी दिन हो गए लेकिन अभी तक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई।जिसके चलते हुए घंटों लाइन मे खड़ा होना पड़ रहा है।कुछ गैस उपभोक्ताओं ने यहां तक बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया था लेकिन यहां के गैस एजेंसी पर तैनात मैनेजर कर्मचारी के साथ-साथ हाकरों की मिली भगत से बिना जानकारी के उनके मोबाइल पर मैसेज आ गया कि आपका सिलेंडर बुक हो चुकी थी वह डिलीवरी भी हो गई है।जबकि उन उपभोक्ताओं ने कोई भी गैस सिलेंडर बुक ही नहीं किया था।उन्होंने बताया कि सवाल यह उठता है कि जब यह गैस सिलेंडर नहीं बुक हुआ तो आखिर कैसे उनके सिलेंडर का डिलीवरी हो गया।बताया कि इस समय हेरा फेरी शशि गैस एजेंसी देवकाली पर बहुत हो रही है।उन्होंने शशी गैस एजेंसी के मालिक रामू प्रियदर्शी के साथ-साथ मैनेजर अनिल कुमार पर आरोप लगाया कि वह यहां पर तैनात कर्मियों तथा हाकरो से मिली भगत करके काफी मात्रा में गैस सिलेंडर काफी संख्या में ब्लैक कर रहे है।

