ग्राम प्रधान पर मनरेगा में धांधली का आरोप, सगे परिवार के लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन निकालने का दावा

ग्राम प्रधान पर मनरेगा में धांधली का आरोप, सगे परिवार के लोगों के जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन निकालने का दावा

0 डीएम ने तीस सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिये जांच के निर्देश

माधौगढ़ (जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ की ग्राम पंचायत अतरौली में ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला सामने आया है। ग्राम निवासी माताप्रसाद पुत्र रबूदे ने शपथपत्र देकर ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह पर मनरेगा, आवास योजना और ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता माताप्रसाद का आरोप है कि ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सिंह दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने ही सगे परिवार के अजीत, उमादेवी, शिवपूजन सिंह, वैभव सिंह सहित अन्य लोगों के नाम पर मनरेगा के जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन का भुगतान कराया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन जॉब कार्डों और किए गए भुगतान की जांच होने पर कथित अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। शपथपत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लाभार्थियों से कथित रूप से 25 हजार से 50 हजार रुपये तक की रकम लेकर आवास स्वीकृत किए गए, जबकि पात्र लोगों को योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया। उन्होंने आवास आवंटन की सूची और लाभार्थियों की पात्रता की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत में नाली निर्माण, तालाब की खुदाई, जल निकासी और अन्य विकास कार्यों को लेकर भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनरेगा के तहत दर्ज कार्यों, मजदूरों की उपस्थिति, जॉब कार्ड और भुगतान संबंधी अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके। हालांकि जिलाधिकारी समीर ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है।

फोटो परिचय—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *