ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला महासचिव शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अब यादों के कांटे इस दिल में चुभते हैं
न दर्द ठहरता है न आंसू रुकते हैं- रामनरेश सिंह चौहान
पटियाली( कासगंज)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला महासचिव रहे शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिमा स्थल पर किया गया। अपने निर्धारित समय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद कासगंज के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, जिला संरक्षक डॉक्टर नरेंद्र परमार सहित संगठन के दर्जन भर पदाधिकारी सुबह 9:00 शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां पर पहले से ही शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता के छोटे भाई राजू गुप्ता बड़े भाई राकेश गुप्ता एवं सहित पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता का पुत्र शनि गुप्ता सहित कई परिजन प्रतिमा स्थल पर मौजूद थे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी के पहुंचते ही जब तक सूरज चांद रहेगा वीरेश तुम्हारा नाम रहेगा के नारे लगने लगे। सर्वप्रथम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यादों के कांटे इस दिल में चुभते हैं, न दर्द ठहरता है न आंसू रुकते हैं। तो माहौल गमगीन हो गया वहां पर मौजूद सभी पत्रकारों एवं परिजनों की आंखें नम हो गई। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी का संदेश पढ़कर सुनाया तथा वीडियो भी दिखाया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बड़े भावुक होकर शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे थे। प्रदेश के कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी ने भी फोन पर शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने कहा कि वीरेश साहसी एवं कलम के धनी थे सच्चाई लिखने में उन्होंने कभी किसी से समझा होता नहीं किया यह शराब माफिया एवं लकड़ी माफिया को रास नहीं आया और उन्होंने वीरेश की हत्या कर दी जिला अध्यक्ष ने कहा किस संगठन प्रतिवर्ष वीरेश को याद करता है और प्रतिमा स्थल पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देता है वीरेश की यादें हमेशा कचोटती रहेगी जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी वर्ष 2027 में वीरेश की याद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कराया जाएगा जिसमें प्रदेश ही नहीं अपितु अन्य राज्यों के भी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संरक्षक डॉ नरेंद्र परमार, शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता के छोटे भाई राजू गुप्ता, बड़े भाई राकेश गुप्ता, शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता के पुत्र शनि गुप्ता, राजू चौहान, लवलेश, शिवम चौहान, मनोहर, अनमोल गुप्ता सहित दर्जनों पत्रकार समाजसेवी लोगों ने शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

