चेकिंग के दौरान आरपीएफ प्रभारी हरीश शाही ने स्टेशन परिसर को खंगाला

चेकिंग के दौरान आरपीएफ प्रभारी हरीश शाही ने स्टेशन परिसर को खंगाला

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।पिछले दिनों अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी के मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन हरीश शाही ने अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ कैंट
स्टेशन परिसर मे सघन चेकिंग अभियान चलाया।उन्होंने यह अभियान स्टेशन परिसर के अंदर सभी प्लेटफॉर्मों,, आरक्षण टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, बाहर बने वाहन स्टैंड, पीआरएस, आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया।इस मौके पर उन्होंने इधर से गुजरने वाले ट्रेनों कई कोच के अंदर व प्लेटफॉर्म,प्रतीक्षालय, आरक्षण केन्द्र, सहित अन्य जगहों पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया और कई यात्रियों के सामानों को भी खोल कर देखा।इस मौके पर उन्होंने रेल यात्रियों से अपील किया कि आप सभी किसी भी संगीत अवस्था में पड़े वस्तुओं को ना उठाएं अगर किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखे तो इसकी सूचना जीआरपी तथा आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों को दें।चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के अंदर तथा स्टेशन परिसर के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में जो भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए उन्हें थाने पर लाकर उनसे पूछताछ किया और संतोषजनक उत्तर मिलने के बाद ही उन्हें जाने दिया। चेकिंग अभियान के दौरान उन्होंने अतिक्रमण किए हुए कई दुकानदारों की रिक्शा चालकों तथा अन्य वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही किया और सत्य हिदायत दिया कि अगर कोई वाहन चालक या दुकानदार स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने रेल यात्रियों से कहा कि अगर आप सभी को स्टेशन परिसर के साथ – साथ ट्रेन में कोई संदिग्ध अवस्था में वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दें। जिस समय रहते किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *