सिविल जज सी0डी0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.10.2026 को विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस और सर्वाइकल कैंसर एवं प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाएं विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि के निर्देशन में और सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देखरेख में किया गया.
इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह सचिव, डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर, डॉ एस के जायसवाल उप चिकित्साधिकारी, डा सीमा सिंह काउंसलर, प्रधानाचार्या डॉ मंजूलता वर्मा, कालेज की शिक्षिकाएं एवं प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता और टीकाकरण का आह्वान किया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए स्वस्थ नारी शक्ति का आवाहन करते हुए और सभी तक न्याय पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से से स्वस्थ होने के बारे में विस्तार से बताया और समस्याओं के निराकरण हेतु प्राधिकरण की सहायता लेने का आवाहन किया और कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और न्याय पहुंचना चाहिए जिसके लिए वैकल्पिक न्याय प्रणाली का जिला प्रदेश और देश स्तर पर विकास किया गया है। देश को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचना और उसको न्याय मिलना आवश्यक है। सोशल मीडिया इंटरनेट मोबाइल टेलीविजन और किस प्रकार के चैनलों का सावधानी से और रचनात्मक उपयोग स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता हेतु करें।
इसी क्रम में उप मुख्य प्रतिरक्षा सलाहकार डॉ दिलीप कुमार सिंह ने नारी स्वास्थ्य सर्वाइकल कैंसर और अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए इन विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पूर्ण रूप से मानसिक स्वस्थ रहना आवश्यक है फिलिप जिनेल ने इस पर पर काफी काम किया सर्वाइकल कैंसर का निदान चिकित्सा और थेरेपी के द्वारा एवं द्वारा किया जाता है आयुर्वेदिक एलोपैथिक होम्योपैथिक तीनों विधाओं का उपयोग किया जाता है। राज्य विधिक राष्ट्रीय और जिला विधिक सेवा का वितरण के बारे में विस्तार से बताते हुए मध्यस्थ पैरा लीगल वालंटियर डिफेंस काउंसिल सिस्टम और फ्रंट ऑफिस के बारे में विस्तार से बताया।
इसी क्रम में डॉक्टर सीमा सिंह एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के जायसवाल और पैनल लायर देवेन्द्र कुमार यादव शिक्षिका ज्योति द्वारा सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य अनमोल है इसके लिए सरकार और विधि में तथा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन में विस्तृत प्रावधान दिया गया है कि रोगियों के साथ कोई भेदभाव ना हो सर्वाइकल कैंसर कम आयु में काम संबंध बनाने से रोग बीमारियों से होता है जो टीकाकरण और दवाओं के नियमित प्रयोग से ठीक हो जाता है जितनी जल्दी सर्वाइकल कैंसर की पहचान होगी उतना ही जल्दी और सफल उपचार होगा। नारियों में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे खतरनाक कैंसर है। हम प्राचीन धर्म नैतिकता सदाचार और संयुक्त परिवार एवं मानव मूल्यों को अपनाकर इससे मुक्ति पा सकते हैं रोगी व्यक्ति को उचित चिकित्सा देखरेख और कीमोथैरेपी की से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। सावधानी सदा उपचार से उत्तम होता है ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आदर्श वर्मा के द्वारा किया गया और धन्यवाद का ज्ञापन प्रधानाचार्या डॉ मंजू वर्मा के द्वारा किया गया।

