जनपद महराजगंज की थाना कोठीभार पुलिस ने पांच अभियुक्त किए गिरफ्तार

जनपद महराजगंज की थाना कोठीभार पुलिस ने पांच
अभियुक्त किए गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। जनपद महराजगंज की थाना कोठीभार व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बेलवा घाट के पास से 05 अभियुक्तों 1-अरबाज 2-अब्दुल हमीद 3-ज्ञान प्रकाश उर्फ गुड्डू 4-प्रदीप 5-श्रीकान्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के 41 हजार 570 रूपये नगद, 05 मोबाइल फोन, 01 स्विफ्ट डिजायर कार आदि बरामद हुए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 04.07.2024 को थाना कोठीभार क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोठीभार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है।

इस सम्बन्ध में थाना कोठीभार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-अरबाज निवासी त्रिलोकपुर थाना बासी जनपद सिद्धार्थनगर।

2-अब्दुल हमीद निवासी सिकटौर मानीराम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।

3-ज्ञान प्रकाश उर्फ गुड्डू निवासी रामगुलाम टोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया।

4-प्रदीप निवासी खुटहवा इनार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर।

5-श्रीकान्त निवासी सिन्धी मिल कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद देवरिया।

बरामदगी

1-चोरी के 41 हजार 570 रूपये नगद।

2-05 मोबाइल फोन।

3-01 स्विफ्ट डिजायर कार आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *