पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर, 03 जुलाई, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि जनपद में जून-2026 तक 5044 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण कराया गया है तथा माह.जून-2026 में जनपद के सोलर इंस्टालेशन के लक्ष्य 600 के सापेक्ष 780 सोलर इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण किया गया हैए जो 130 प्रतिशत है। जनपद जौनपुर को सी०एम० डैशबोर्ड में ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी द्वारा बैंक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोलर इंस्टालेशन से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के संबंध में 09 जुलाई 2026 को स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होने विद्युत विभाग के खण्ड 2 एवं 4 से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नेट मीटर को कनफिगर करने और लम्बित निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुये स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी ने डिफाल्टर वेण्डर के विरुद्ध आर०सी० जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने सोलर लाभार्थियों से अपील की है कि प्राथमिकता के आधार पर बकाया बिल का भुगतान कर दें ताकि विद्युत विभाग द्वारा निरीक्षण का कार्य पूर्ण कराते हुये यथाशीघ्र अनुदान राशि उपभोक्ताओं के खाते में प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी यू०पी०नेडा के साथ विद्युत विभाग, बैंक के अधिकारी एवं रजिस्टर्ड सोलर वेण्डर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *