जनपद में प्रेक्षको ने आते ही प्रत्याशियों के साथ किया बैठक

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु जनपद में नियुक्त वहीं व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले समस्त उम्मीदवारों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी।इस बैठक में शैलेन्द्र शर्मा व्यय प्रेक्षक विधानसभा मिल्कीपुर, बीकापुर व रुदौली विधानसभा तथा  प्रभाकर पी0 रंजन व्यय प्रेक्षक अयोध्या व गोसाईगंज विधानसभा मौजूद रहे। बैठक में  शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने का जरिया निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराना है।इस बैठक में चुनाव के दौरान समस्त उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत विभिन्न मदों में किये गये व्यय का लेखा जोखा रखने के सम्बंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, वहीं  प्रेक्षकों ने सभी उम्मीदवारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के लिये मुख्य कोषाधिकारी अनुराग गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व, लेखा जोखा रखने वाली टीम तथा मुझसे कभी भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि नामांकन की तारीख से निर्वाचन के परिणाम की घोषणा की तारीख के मध्य प्रत्याशी द्वारा या उसके निर्वाचन एजेन्ट द्वारा प्राधिकृत किये गये सभी व्ययों का पृथक एवं सही खाता रखना अनिवार्य है। नामांकन दाखिल करने के पूर्व निर्वाचन सामग्रियों पर किया गया व्यय भी रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा। भले ही उसका भुगतान नामांकन से पहले कर दिया गया हो।उक्त कुल व्यय रूपये चालीस लाख मात्र से अधिक नहीं होना चाहिये।जिस अवधि तक का व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कर लिया गया है। लेख के अनुरक्षण में असफलता भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171-1‘झ‘ के अधीन एक संज्ञेय अपराध है। केवल निर्वाचन व्यय के के लिए एक पृथक बैंक खाता खोला जायेगा। यह जानकारी आपको पहले से ही दे दी गयी थी और आप सभी ने एक अलग से खाता खुलवा लिया होगा।सभी व्यय उसी खाते से किये जायेंगे तथा जो भी धनराशि किसी से प्राप्त होती अनिवार्य रूप से इसमें जमा करना होगा।10 हजार से अधिक की धनराशि चेक से प्राप्त करना होगा तथा 10 से अधिक के व्यय का भुगतान चेक से ही करना अनिवार्य है। प्रत्येक प्राप्ति एवं व्यय का लेखा जोखा उपलब्ध कराये गये रजिस्टर में प्रतिदिन करना होगा। बैठक में उपस्थित प्रत्याशी के प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये प्रश्नों का समाधान मा0 प्रेक्षकगण द्वारा किया गया। बैठक में निर्वाचन व्यय के दैनिक लेखे/रजिस्टर, कैश तथा बैंक रजिस्टर भरने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।इस बैठक में सभी प्रत्याशियों को विधानसभावार लेखा मिलान की तिथियों से अवगत कराया गया। प्रथम निरीक्षण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रुदौली में दिनांक 14 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर एवं गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 16 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इसी तरह दितीय निरीक्षण रुदौली विधानसभा में दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर व गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 21 फरवरी 2022 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। तृतीय निरीक्षण रुदौली विधानसभा दिनांक 24 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर एवं गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 25 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग गुप्ता, एडीएम वित एवं राजस्व  महेन्द्र सिंह सहित सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *