फायर बिग्रेड कर्मियो के अथक प्रयास से कुएं में गिरे सांड़ को निकाला सकुशल बाहर

अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र में कुएं में गिरे सांड़ को
फायर बिग्रेड के सहयोग से बाहर निकाला।इस समय आवारा जानवर न सिर्फ किसानों व राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं बल्कि अब इनके चलते पुलिस की भी नींद गायब हो रही है।सूत्र के मुताबिक जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार की दोपहर बाद एक कुएं में सांड़ गिर पड़ा।वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 की पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से सांड़ को बाहर निकाला।मिल्कीपुर सर्किल के थाना कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुमारगंज के रतापुर मठिया गांव निवासी दीन दयाल पुत्र हनुमान के दरवाजे पर स्थित कुएं में शनिवार दोपहर बाद आवारा सांड़ भटकते हुए कुएं में जा गिरा। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा तो वह कुएं में छटपटा रहा था। ग्रामीण कुएं में गिरे सांड़ को निकालने के लिए जुट गए लेकिन ग्रामीणों को जब सफलता हाथ मिलती नहीं दिखाई दी और साड़ की हालत खराब होने लगी। तत्काल ग्रामीणों ने मामले की जानकारी यूपी-112 पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे फायर स्टेशन मिल्कीपुर के फायरमैन विकास चंद्र, दिनेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, अंकुल पाल, आशुतोष यादव, अरविंद कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से सांड को कुएं से बाहर निकाल लिया। फायरमैन विकास चंद ने बताया कि कुएं से बाहर निकाले गए सांड़ को कहीं पर कोई चोट नहीं लगी थी। कुएं से बाहर निकलने के बाद वह बाग की ओर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *