जौनपुर नगर के एक होटल में रघुवंशी ग्रुप व जारा इवेंट द्वारा शाम ए ग़ज़ल चैरिटी इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल भी वितरण किया ।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा की ऐसे आयोजन जनपद में होते रहने चाहिए जो जरूरतमंदों के सहयोग हेतु काम आए इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ बीएस उपाध्याय डॉ विनोद प्रसाद सिंह डॉ अजीत कपूर डॉक्टर एस के सिंह डॉक्टर सुभाष सिंह शामिल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इलाहाबाद के गायक कलाकार संदीप द्विवेदी ने सभी का मन मोह लिया आगंतुकों का स्वागत आयोजक हर्ष वर्धन रघुवंशी ने किया कार्यक्रम का संचालन आयोजक सलमान शेख ने किया इस अवसर पर डॉ अशोक सिंह, यूपी सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह व पप्पू रघुवंशी, शिवम कृष्णा रघुवंशी, डॉक्टर संजय सिंह डॉक्टर इंद्र सिंह डॉ शशांक श्रीवास्तव डॉक्टर जावेद पप्पू शकील अहमद डॉ मनोज वत्स जितेंद्र यादव सोनी सिंह अफसाना निशा सिंह डॉक्टर नवीन सिंह डॉक्टर जेएस सिंह स्प्रेहा सिंह डॉ अरुण कुमार मिश्रा विपुल सिंह के अलावा जनपद के डॉक्टर आदि उपस्थित रहे।

