जल जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण   साफ सफाई एवं चूना छिड़काव के दिए निर्देश

जल जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

साफ सफाई एवं चूना छिड़काव के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा के साथ जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण जल जमाव से प्रभावित हुए जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग तथा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति को देखा। अधिकतर क्षेत्रों में जल जमाव समाप्त हो गया है।

जिलाधिकारी ने जहां पर जल जमाव हुआ था, वहां पर साफ सफाई कराने के साथ चूना छिड़काव के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने पंपिंग व्यवस्था एवं जल निकासी के इंतजामों को निरंतर बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा बारिश के कारण किसी भी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति न होने पाये, इसकी निरंतर निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही होती रहे।जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे, ताकि बारिश के दौरान कही पर भी जलभराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए तथा नागरिकों का आवागमन सुचारु बना र

हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *