जिला जज की निगरानी में होगा बार चुनाव
सुलतानपुर । जनपद के बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया पर लगे ग्रहण ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को हिला कर रख दिया। बार चुनाव में महिला आरक्षण को लेकर चल रही नूराकुश्ती के चलते चुनावी प्रक्रिया को दो बार टालना पड़ा था, फिलहाल माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खण्डपीठ लखनऊ के आदेश पर बीते 9 सितम्बर को एल्डर्स कमेटी की निगरानी में बार का चुनाव सम्पन्न कराया गया और 10 सितम्बर को मतगणना के दौरान प्रत्याशियों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए मतगणना का विरोध शुरू कर दिया गया । इसी दौरान गणना के लिए रखे गये मतपत्रों को विरोध के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा विखंडित किए जाने से पूरी चुनावी प्रक्रिया को एल्डर्स कमेटी ने निरस्त करते हुए घटना की जानकारी हाईकोर्ट व जिजा जज सुलतानपुर को लिखित रूप से देते हुए बार एसोशिएशन के पट पर चस्पा करवा दी गयी । माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खण्डपीठ लखनऊ बेंच ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि बार एसोशिएशन सुलतानपुर का चुनाव जिला जज व एसपी-डीएम की निगरानी में 14 अक्टूबर को सम्पन्न कराया जाएगा और पड़े मतों की मतगणना 15 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया जाएगा । फिलहाल पूरी चुनावी प्रक्रिया को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय में अध्यक्ष पद को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद मिश्रा का नाम चर्चाओं में वहीं सभाजीत सिंह व जेपी सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में डटे हैं । दूसरी तरफ जिला जज की नगरानी में होने वाले बार चुनाव को लेकर जिला प्रशासन भी खासा सतर्क नजर आ रहा है और किसी भी प्रकार की कमियों को नजरंदाज करता नजर नहीं आ रहा है, वहीं न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मानें तो अध्यक्ष पद के लिए शारदा मिश्रा की ताजपोशी तय मानी जा रही है ।

