जिला महिला चिकित्सालय मे मना नर्स दिवस
फोटो
अयोध्या।जिला महिला चिकिसालय मे नर्स दिवस मनाया गया।इस मौके पर नर्स पूनम गुप्ता ने बताया कि हम सभी को मानवता कि सेवा करते रहना चाहिए मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ विभा कुमारी,डॉ आशाराम, डॉ प्रभात गुप्ता ने संयुक्त रूप से सभी स्टॉफ नर्सो को बधाई दिया।इस अवसर पर पूनम गुप्ता, गीता चौधरी, संहेलाता, नीलू चौधरी, अनीता मिश्रा, किरन मिश्रा आदि स्टॉफ नर्स व कर्मचारी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान हुई प्रतियोगिता मे विजयी नर्सो को उपहार भी भेट किये गए।

