ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जनपद स्तरीय spell beeप्रतियोगिता अयोजित
जौनपुर डायट प्राचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर में शनिवार को जनपद स्तरीय spell beeप्रतियोगिता के अंतर्गत हिंदी भाषा में श्रुतलेख प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी भाषा में complete the spellingप्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में शब्द लेखन में शुद्धता और लेखन कार्य में गति के कौशल विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के सभी 21 विकास खण्ड एवं नगर क्षेत्र के विकासखंड स्तर पर चयनित 88 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों (प्रत्येक विकासखण्ड से 4) में से 81 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर 2023 को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ रविंद्र नाथ प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी डॉक्टर शैलेश कुमार एवं मंजू लता यादव तथा संस्थान के प्रवक्ता वरुण कुमार यादव डॉ अश्वनी पांडे ,नवीन कुमार सिंह , अमित कुमार, राजकुमार एवं कनिष्ठ सहायक अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

