जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा मंगलवार देर सायं निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. द्वारा मंगलवार देर सायं निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यो की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाए कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य परिधि दीवार, सर्कल वॉल, पार्टीशन वॉल, कैंपस वाल का स्थलीय निरीक्षण किया गया गया, साइट प्रयोगशाला में निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु ब्रेक टेस्ट एवं क्यूब टेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्यो को एक माह के भीतर पूर्ण करें तथा ओवरहेड टैंक के समस्त कार्यों को भी निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता मानको के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। मल्टीपरपज हाल के ग्राउंड फ्लोर स्लैब के कास्टिंग का कार्य, फायर फाइटिंग के कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करे। आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निकट लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित किए जाए, जिससे आकाशीय विद्युत से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्य स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं हाइजीन का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिसमें श्रमिकों को हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट, सेफ्टी जैकेट आदि का प्रयोग बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुष्पराज सिंह , जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा अरूण यादव, सहायक अभियंता करूणेश अरोडा़, देशदीपक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

———

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *