जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद में आपदा न्यूनीकरण, डूबने की घटनाओं की रोकथाम, हीट वेव, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, आंधी एवं वज्रपात से बचाव के संबंध में व्यापक समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में डूबने से लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों के आसपास व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिन स्थानों पर बच्चे स्नान करने के लिए पहुंचते हैं वहां डेंजर बोर्ड एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तथा साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट/लीफलेट का वितरण भी कराया जाए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को नदियों एवं गहरे जलाशयों में जाने से रोकने के लिए विद्यालयों एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत बच्चों को घर के भीतर सुरक्षित रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें व्यस्त रखने एवं जागरूक करने का कार्य किया जाए।
बैठक में लू, गर्मी, आंधी एवं वज्रपात से बचाव के उपायों के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि ओआरएस पैकेट का वितरण कराया जाए तथा हीट वेव से बचाव हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक आपदा से बचाव संबंधी जानकारी पहुंचाई जाए तथा ग्राम सभाओं एवं बैठकों में लोगों को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी विद्यालयों में फायर इक्विपमेंट की जांच कराने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक फ्लोर पर अग्निशमन उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विद्यालयों में मॉक ड्रिल आयोजित कराने एवं बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त रसोईयों को एलपीजी गैस से बचाव एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक करने तथा विद्युत सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालयों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पंजीकृत नावों में लाइफ जैकेट एवं प्रशिक्षित नाविक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नाविकों को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन कराया जाए, जिससे जनहानि की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजीवन से किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, समस्त उपजिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
——————
जौनपुर 18 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि लेखपाल मुख्य परीक्षा दिनांक 21 मई 2026 को एक पाली में प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जनपद में परीक्षा हेतु कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 05 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं तथा सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित उपलब्ध कराई गई बुकलेट का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें तथा उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर लें तथा वहां पेयजल, शौचालय, सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा सभी अधिकारी शासन की गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए परीक्षा को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित समय के भीतर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, केंद्राध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 18 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में ’’यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हिकिल मैनेजमेंट पोर्टल ’’upisvmp” के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। जिसमें जनपद समस्त स्कूली वाहन संचालित विद्यालय के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए।
उक्त बैठक में ए0आर0टी0ओ0 द्वारा अवगत कराया गया कि पोर्टल पर कुल 1499 वाहन ऑनबोर्ड किये गये है जिसमें से 896 वाहनों के प्रपत्र पूर्ण है अवशेष 603 (परमिट, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण) वाहनों के प्रपत्र अपूर्ण है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्कूल प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि प्रपत्र पूर्ण कराने के उपरान्त ही वाहनों का संचालन करें एवं वाहनों के मानकों-गति सीमा में वाहनों का संचालन करना, वाहनों का कलर पीले रंग का होना, प्रशिक्षित चालकों द्वारा ही स्कूली वाहन का संचालन करना, अपातकालीन मोबाइल नम्बर डिस्प्ले करना आदि। सभी स्कूल प्रबन्धक ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरान्त बगैर प्रपत्र पूर्ण किये हुए वाहन का संचालन किया जाता है तो उक्त विद्यालय एवं वाहन के विरूद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जायेगी।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, समस्त उप जिलाधिकारी तहसील, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जिला अग्निशमन अधिकारी, सी0ओ0 टैªफिक, सहायक यातायात निरीक्षक एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यात्री/मालकर अधिकारी, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) उपस्थित रहे।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *