मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान – जोश टीम का शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, माननीय केंद्रीय मंत्री, युवा एवं खेल मंत्रालय, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, स्पोर्ट एवं डिफेंस मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
इस अवसर पर जनपद मुख्यालय से जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय सुबह 11ः00 बजे से वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। टी.बी. मुक्त भारत अभियान जोश टीम लांचिंग कार्यक्रम के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों एवं नगर पंचायतों में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अनुश्रवण एवं प्रगति की समीक्षा हेतु खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को जनपद स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी के सहयोग के लिये जनपद के एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. कार्यकत्ताओं की टीम तैयार करते हुए माई भारत वालंटियर्स के रूप में जोश टीम का गठन कर लिया गया है। यह जोश टीम अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित टी.बी. मरीजों की खोज हेतु स्क्रीनिंग में सहयोग प्रदान करते हुए इस बीमारी से जनसमुदाय को संवेदीकृत भी करेगी। जोश टीम टी.बी. मरीजों की स्क्रीनिंग, उनके निर्बाध उपचार पूर्ण कराने के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा टी.बी. मरीजों के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए अपने ब्लॉक एवं नगर वार्ड को टी.बी. मुक्त किये जाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण केन्द्र जौनपुर के माध्यम से कार्यक्रम के जिला समन्वयक द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित गतिविधियों एवं प्रगति से समस्त को अवगत कराया गया।
जनपद से जोश टीम के वर्चुअल लॉंचिंग कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डा. गंगाराम गौतम की अध्यक्षता में जनपद से एस.डी.एम. सदर श्री शिवप्रताप, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एन.एस.एस. के जनपदीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————-
जौनपुर 08 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जौनपुर कर्नल शत्रु मर्धन भारती (अ0प्रा0) ने अवगत कराया है कि इस माह अक्टूबर 2026 की सैनिक बंधु बैठक 13 अक्टूबर 2026 को समय 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। अधिक से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित हो।
————-

