जौनपुर में सीएनजी कंटेनर और पेंट लदे ट्रक की टक्कर, चालक को जीवित निकाला गया

जौनपुर में सीएनजी कंटेनर और पेंट लदे ट्रक की टक्कर, चालक को जीवित निकाला गया

 

 

जौनपुर,02 जून । यूपी के जौनपुर में मंगलवार सुबह लाइनबाजार क्षेत्र के सिहीपुर स्थित लखनऊ-बनारस हाईवे पर IOAGPL के सीएनजी लोडेड कंटेनर और पेंट लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जबकि सीएनजी कंटेनर से गैस रिसाव शुरू हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित और जीवित बाहर निकाला तथा एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

साथ ही IOAGPL की तकनीकी टीम से संपर्क कर सीएनजी कंटेनर में हो रहे गैस रिसाव को पूरी तरह बंद कराया गया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटनास्थल पर फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। राहत कार्य में एलएफएम धर्मेश राय, चालक कुलदीप पाण्डेय फायरमैन धर्मेंद्र कुमार, रविकांत, रविन्द्र कुमार तथा फायरमैन चालक सनोज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों में सहयोग

किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *